zindagi tujh ko bhulaaya hai bahut din ham ne | ज़िंदगी तुझ को भुलाया है बहुत दिन हम ने

  - Jaan Nisar Akhtar

ज़िंदगी तुझ को भुलाया है बहुत दिन हम ने
वक़्त ख़्वाबों में गँवाया है बहुत दिन हम ने

अब ये नेकी भी हमें जुर्म नज़र आती है
सब के ऐबों को छुपाया है बहुत दिन हम ने

तुम भी इस दिल को दुखा लो तो कोई बात नहीं
अपना दिल आप दुखाया है बहुत दिन हम ने

मुद्दतों तर्क-ए-तमन्ना पे लहू रोया है 'इश्क़ का क़र्ज़ चुकाया है बहुत दिन हम ने

क्या पता हो भी सके इस की तलाफ़ी कि नहीं
शायरी तुझ को गँवाया है बहुत दिन हम ने

  - Jaan Nisar Akhtar

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jaan Nisar Akhtar

As you were reading Shayari by Jaan Nisar Akhtar

Similar Writers

our suggestion based on Jaan Nisar Akhtar

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari