हमें मिल तो गया था इक इशारा कॉल कटने पर
नहीं तुम ने मिलाया फिर दोबारा कॉल कटने पर
कहीं सच में क़सम के टूटने पर मर न जाओ तुम
सो हम ने नस नहीं काटी तुम्हारा कॉल कटने पर
अब उस के साथ में ख़ुश हो उठाता तक नहीं जो फ़ोन
कोई रोया भी करता था बेचारा कॉल कटने पर
किसी ने भी नहीं उस रात उठाया फ़ोन मौक़े' पर
हर इक नंबर मिलाया था तुम्हारा कॉल कटने पर
— Shayra kirti















