जानते सब हैं दिल आप का चोर है

आप हैं बे-वफ़ा हर तरफ़ शोर है

देख लेना मुझे नोच खाएगा वो
बाज़ अंदर से सूरत से जो मोर है

बचना है जिस को वो मेरे पीछे चले
मुझ को मालूम सय्याद किस ओर है

इश्क़ को मत समझना मसर्रत मियाँ
दुख भी राह-ए-मोहब्बत में घनघोर है

एक दिन बनना ग़ालिब 'कुआनो' को भी
शा'इरी में सुना है वो पुर-ज़ोर है

— Kuaano Gorakhpuri

More by Kuaano Gorakhpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Kuaano Gorakhpuri →

Aahat Shayari

Shers of aahat.

All Aahat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling