चाहिए जो वफ़ा तो वफ़ा कीजिए

इश्क़ में दिल ज़रा मुब्तला कीजिए

ग़ैर के साथ हो आप जलते हैं हम
आप हम से ही बस राब्ता कीजिए

दिल में रखना है या करना बेघर हमें
ये अभी के अभी फ़ैसला कीजिए

ख़त जो लिखकर छुपाया है संदूक में
भेजने का उसे हौसला कीजिए

पढ़नी हो शा'इरी तो भी हम को पढें
शाइरों से ज़रा फ़ासला कीजिए

आप को भी मुहब्बत ही हो जानी है
कौन है ये कुआनो पता कीजिए

— Kuaano Gorakhpuri

More by Kuaano Gorakhpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Kuaano Gorakhpuri →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling