aaine kahte hain is KHvaab ko rusva na karo | आइने कहते हैं इस ख़्वाब को रुस्वा न करो

  - Mahboob Khizan

आइने कहते हैं इस ख़्वाब को रुस्वा न करो
ऐसे खोए हुए अंदाज़ से देखा न करो

कैसे आ जाती है कोंपल पे ये जादू की लकीर
दिन गुज़र जाते हैं महसूस करो या न करो

कहीं दीवार-ए-क़यामत कभी ज़ंजीर-ए-अज़ल
क्या करो इश्क़-ए-ज़ियाँ-ए-केश में और क्या न करो

भागते जाओ किसी सम्त किसी साए से
तज़्किरा एक है अफ़्साना-दर-अफ़्साना करो

फिर कोई ताज़ा घरौंदा किसी वीराने में
गाँव को शहर करो शहर को वीराना करो

बज़्म-ए-इम्काँ हुई दो घूँट लहू आँखों में
हिर्स कहती है कि कौनैन को पैमाना करो

क्यूँँ न हो मुझ से शिकायत तुम्हीं तुम वो हो कि फिर
उसे जीता भी न छोड़ो जिसे दीवाना करो

एक ही रात सही फूल तो खुलते हैं 'ख़िज़ाँ'
मौत में क्या है कि जीने की तमन्ना न करो

  - Mahboob Khizan

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mahboob Khizan

As you were reading Shayari by Mahboob Khizan

Similar Writers

our suggestion based on Mahboob Khizan

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari