raakh cigarette kii hataai hai | राख सिगरेट की हटाई है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

राख सिगरेट की हटाई है
शा'इरी लिखनी मुझको आई है

जिसने ख़ंजर ये मुझको मारा था
यार ये तो मिरा ही भाई है

तुझको तो भूल ही चुके थे हम
याद तेरी कहाँ से आई है

तुम चले जाओ मुझको मत छेड़ो
अब इसी में तिरी भलाई है

मुझको मत रोक पीने से तू अब
ये मिरे ज़ख़्मों की दवाई है

मेरी मेहनत से घर बना है ये
मैंने तो जोड़ी पाई पाई है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari