ये मिरा घर बड़ा अकेला है
टूटा कमरा है छत है पर्दा है
अब ग़ज़ल भी लिखी नहीं जाती
अब न वो है न उसका चेहरा है
वो जो मेरा है भी नहीं फिर भी
दिल ये उसके लिए धड़कता है
हाथ तेरा है उसके हाथों में
बस यही ख़्वाब मुझको आता है
जब से वो बदला है मिरा भी अब
हाल तो शायरों के जैसा है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar
our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar
As you were reading Raqeeb Shayari Shayari