kaisa chaman aseeri men kis ko idhar khayal | कैसा चमन असीरी में किस को इधर ख़याल

  - Meer Taqi Meer

कैसा चमन असीरी में किस को इधर ख़याल
पर्वाज़ ख़्वाब हो गई है बाल-ओ-पर ख़याल

मुश्किल है मिट गए हुए नक़्शों की फिर नुमूद
जो सूरतें बिगड़ गईं उन का न कर ख़याल

मू को अबस है ताब कली यूँँ ही तंग है
उस का दहन है वहम-ओ-गुमान-ओ-कमर ख़याल

रुख़्सार पर हमारे ढलकने को अश्क के
देखे है जो कोई सो करे है गुहर ख़याल

किस को दिमाग़-ए-शेर-ओ-सुख़न ज़ोफ़ में कि 'मीर'
अपना रहे है अब तो हमें बेशतर ख़याल

  - Meer Taqi Meer

Phool Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Phool Shayari Shayari