tadapna bhi dekha na bismil ka apne | तड़पना भी देखा न बिस्मिल का अपने

  - Meer Taqi Meer

तड़पना भी देखा न बिस्मिल का अपने
मैं कुश्ता हूँ अंदाज़-ए-क़ातिल का अपने

न पूछो कि अहवाल ना-गुफ़्ता-बह है
मुसीबत के मारे हुए दिल का अपने

दिल-ए-ज़ख़्म-ख़ुर्दा के और इक लगाई
मुदावा क्या ख़ूब घायल का अपने

जो ख़ोशा था सद ख़िर्मन-ए-बर्क़ था याँ
जलाया हुआ हूँ मैं हासिल का अपने

टक अबरू को मेरी तरफ़ कीजे माइल
कभू दिल भी रख लीजे माइल का अपने

हुआ दफ़्तर-ए-क़ैस आख़िर अभी याँ
सुख़न है जुनूँ के अवाएल का अपने

बनाएँ रखें मैं ने आलम में क्या क्या
हूँ बंदा ख़यालात बातिल का अपने

मक़ाम-ए-फ़ना वाक़िए में जो देखा
असर भी न था गोर मंज़िल का अपने

  - Meer Taqi Meer

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari