vo dekhne ha | वो देखने हमें टुक बीमारी में न आया

  - Meer Taqi Meer

वो देखने हमें टुक बीमारी में न आया
सौ बार आँखें खोलीं बालीं से सर उठाया

गुलशन के ताएरों ने क्या बे-मुरव्वती की
यक बर्ग-ए-गुल क़फ़स में हम तक न कोई लाया

बे-हेच उस का ग़ुस्सा यारो बला-ए-जाँ है
हरगिज़ मना न हम से बहतेरा ही मनाया

क़द्द-ए-बुलंद अगरचे बे-लुत्फ़ भी नहीं है
सर्व-ए-चमन में लेकिन अंदाज़ा वो न पाया

नक़्शा 'अजब है उस का नक़्क़ाश ने अज़ल के
मतबू ऐसा चेहरा कोई न फिर बनाया

शब को नशे में बाहम थी गुफ़्तुगू-ए-दरहम
उस मस्त ने झँकाया यानी बहुत झुकाया

दिल-बस्तगी में खुलना उस का न उस से देखा
बख़्त-ए-निगूँ को हम ने सौ बार आज़माया

आशिक़ जहाँ हुआ है बे-ढंगियाँ ही की हैं
इस मीर-ए-बे-ख़िरद ने कब ढब से दिल लगाया

  - Meer Taqi Meer

Gulshan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Gulshan Shayari Shayari