तुम जानो तुम को ग़ैर से जो रस्म-ओ-राह हो

मुझ को भी पूछते रहो तो क्या गुनाह हो

बचते नहीं मुवाख़ज़ा-ए-रोज़-ए-हश्र से
क़ातिल अगर रक़ीब है तो तुम गवाह हो

क्या वो भी बे-गुनह-कुश ओ हक़-ना-शनास हैं
माना कि तुम बशर नहीं ख़ुर्शीद ओ माह हो

उभरा हुआ नक़ाब में है उन के एक तार
मरता हूँ मैं कि ये न किसी की निगाह हो

जब मय-कदा छुटा तो फिर अब क्या जगह की क़ैद
मस्जिद हो मदरसा हो कोई ख़ानक़ाह हो

सुनते हैं जो बहिश्त की ता'रीफ़ सब दुरुस्त
लेकिन ख़ुदा करे वो तिरा जल्वा-गाह हो

'ग़ालिब' भी गर न हो तो कुछ ऐसा ज़रर नहीं
दुनिया हो या रब और मिरा बादशाह हो

— Mirza Ghalib

More by Mirza Ghalib

Other ghazal from the same pen

See all from Mirza Ghalib →

Raqeeb Shayari

Shers of raqeeb.

All Raqeeb Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling