Khvaahish Shayari - Dil ki chhoti badi wishes aur adhoori tamanna ki shayari

Khvaahish Shayari beautifully expresses the desires and silent wishes hidden in the heart. From small dreams to deep tamanna, this poetry captures emotions of longing, hope, and unfulfilled dreams. It resonates with anyone who has ever wished for something meaningful in life or love.

What is khvaahish shayari?

Khvaahish shayari is a poetic expression of desires, wishes, and dreams that come from the heart, often reflecting hope, longing, and emotional depth.

Khvaahish Shayari in Hindi

Explore heartfelt khvaahish shayari written in Hindi with deep emotional expressions.

वो ज़ालिम मेरी हर ख़्वाहिश ये कह कर टाल जाता है दिसंबर जनवरी में कोई नैनीताल जाता है? — Munawwar Rana
इक तर्ज़-ए-तग़ाफ़ुल है सो वो उन को मुबारक इक अर्ज़-ए-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे — Faiz Ahmad Faiz
मेरी ख़्वाहिश है कि आँगन में न दीवार उठे मेरे भाई मेरे हिस्से की ज़मीं तू रख ले — Rahat Indori
हम ने नींदों से भी गुरेज किया तुम बड़ा ख़्वाब थे हमारे लिए — Subhan Asad
दिल जिन को ढूँढ़ता है न-जाने कहाँ गए ख़्वाब-ओ-ख़याल से वो ज़माने कहाँ गए — Ambreen Haseeb Ambar
तुम माँग रहे हो मेरे दिल से मेरी ख़्वाहिश बच्चा तो कभी अपने खिलौने नहीं देता — Abbas Tabish
पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे मैं जंगल में पानी लाया करता था — Tehzeeb Hafi
जो ये मुमकिन नहीं कलयुग में राम हो जाऊँ मेरी ख़्वाहिश है कि अब्दुल कलाम हो जाऊँ — Bhaskar Shukla
हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले — Mirza Ghalib
ख़्वाहिश सुखाने रक्खी थी कोठे पे दोपहर अब शाम हो चली मियाँ देखो किधर गई — Adil Mansuri

If you enjoy emotional wishes, you can also explore arzoo shayari for similar expressions.

Khvaahish Shayari on Love

Romantic shayari capturing wishes and desires related to love and relationships.

उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ ढूँडने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ — Ameer Minai
मुयस्सर हमें ख़्वाब-ओ-राहत कहाँ ज़रा आँख झपकी सहर हो गई — Dagh Dehlvi
शे'र दर-अस्ल हैं वही 'हसरत' सुनते ही दिल में जो उतर जाएँ — Hasrat Mohani
ख़्वाहिश है इन गुलों को दवामी बहार दूँ जितने किए हैं इश्क़ सुख़न में उतार दूँ — Bhaskar Shukla
शब भर इक आवाज़ बनाई सुब्ह हुई तो चीख़ पड़े रोज़ का इक मामूल है अब तो ख़्वाब-ज़दा हम लोगों का — Abhishek shukla
फिर किसी के सामने चश्म-ए-तमन्ना झुक गई शौक़ की शोख़ी में रंग-ए-एहतराम आ ही गया — Asrar Ul Haq Majaz

For romantic feelings, check out ishq shayari that beautifully expresses love emotions.

Khvaahish Shayari on Life

Poetry reflecting life goals, dreams, and unfulfilled wishes with meaning.

तेरे ख़्वाब सँवर जाएँ तो बेहतर होगा अपना क्या है मर जाएँ तो बेहतर होगा — Vishal Singh Tabish
ग़ज़ल पूरी न हो चाहे, मग़र इतनी सी ख़्वाहिश है मुझे इक शे'र कहना है तेरे रुख़्सार की ख़ातिर — Siddharth Saaz
हर एक शख़्स यहाँ महव-ए-ख़्वाब लगता है किसी ने हम को जगाया नहीं बहुत दिन से — Azhar Iqbal
हम आज राह-ए-तमन्ना में जी को हार आए न दर्द-ओ-ग़म का भरोसा रहा न दुनिया का — Waheed Quraishi
दिल-लगी में हसरत-ए-दिल कुछ निकल जाती तो है बोसे ले लेते हैं हम दो-चार हँसते बोलते — Munshi Amirullah Tasleem
ख़्वाहिश सब रखते हैं तुझ को पाने की और फिर अपनी अपनी क़िस्मत होती है — Bhaskar Shukla
'हसरत' की भी क़ुबूल हो मथुरा में हाज़िरी सुनते हैं आशिक़ों पे तुम्हारा करम है आज — Hasrat Mohani
ये मुझे नींद में चलने की जो बीमारी है मुझ को इक ख़्वाब-सरा अपनी तरफ़ खींचती है — Shahid Zaki
उस की ख़्वाहिश पे तुम को भरोसा भी है उस के होने न होने का झगड़ा भी है लुत्फ़ आया तुम्हें गुमरही ने कहा गुमरही के लिए एक ताज़ा ग़ज़ल — Irfan Sattar
मेरे साथ हँसने वालों शरीक हों दुख में गर गुलाब की ख़्वाहिश है तो चूम काँटों को — Neeraj Neer

You may also like zindagi shayari that explores deeper thoughts about life.

Khvaahish Shayari with Meaning

Meaningful shayari explaining the depth behind desires and inner feelings.

इतने अफ़सुर्दा नहीं हैं हम कि कर लें ख़ुद-कुशी और न इतने ख़ुश कि सच में मरने की ख़्वाहिश न हो — Charagh Sharma
ख़्वाब इतना भी हसीं मत देखो नींद टूटे तो न ये शब गुज़रे — anupam shah
क्या हुआ जो मुझे हम-उम्र मोहब्बत न मिली मेरी ख़्वाहिश भी यही थी कि बड़ी आग लगे — Muzdum Khan
हसरत भरी नज़र से तुझे देखता हूँ मैं जिस को ये खल रहा है वो आँखों को फोड़ ले — Shajar Abbas
मदमस्त महकते फूलों को इन कलियों को चूमा जाए इक ख़्वाहिश मेरी ये भी है तेरी गलियों में घूमा जाए — Akash Rajpoot
तुम अपनी बात पे क़ाएम हो आख़िरी दम तक हटाओ छोड़ो ये ख़्वाब-ओ-ख़याल की बातें — Haider Khan

For thoughtful poetry, explore ehsaas shayari that connects emotions with meaning.

Khvaahish Shayari on Dreams

Express your dreams and aspirations through beautifully written shayari.

आज फिर दिल में तिरे दीद की हसरत जागी काश फिर काम कोई तुझ से ज़रूरी निकले — Nilofar Noor
कुछ नज़र आता नहीं उस के तसव्वुर के सिवा हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया — Haidar Ali Aatish
क़त्ल से पहले वो हर शख़्स के दिल की हसरत पूछ लेता था मगर पूरी नहीं करता था — Vishnu virat
इक ख़्वाब ने आँखें खोली हैं क्या मोड़ आया है कहानी में वो भीग रही है बारिश में और आग लगी है पानी में — Gulzar
बड़ी हसरत से इंसाँ बचपने को याद करता है ये फल पक कर दोबारा चाहता है ख़ाम हो जाए — Nushur Wahidi
दर-ओ-दीवार पे हसरत से नज़र करते हैं ख़ुश रहो अहल-ए-वतन हम तो सफ़र करते हैं — Wajid Ali Shah Akhtar
इक नई क़िस्म तलाशी गई है फूलों की मेरी हसरत है उसे नाम तुम्हारा मिल जाए — Vishnu virat
इक लड़का शब्दों का जाल बिछाता है और इक लड़की ख़्वाब पिरोने लगती है — Siddharth Saaz
कभी दर्द की तमन्ना कभी कोशिश-ए-मुदावा कभी बिजलियों की ख़्वाहिश कभी फ़िक्र-ए-आशियाना — Moin Ahsan Jazbi
हाँ कभी ख़्वाब-ए-इश्क़ देखा था अब तक आँखों से ख़ूँ टपकता है — Akhtar Ansari
तुम ने तो हुक्म-ए-तर्क-ए-तमन्ना सुना दिया किस दिल से आह तर्क-ए-तमन्ना करे कोई — Asrar Ul Haq Majaz

Discover more dream-inspired poetry with khwab shayari that reflects imagination and hope.

2 Line Khvaahish Shayari

Short two-line shayari expressing wishes and desires in a simple way.

हम वो महरूम-ए-तमन्ना कि भरी दुनिया में अपने हिस्से की मुहब्बत भी नहीं कर पाए — Sarwar Khan Sarwar
बंद आँखों में सुनहरे ख़्वाब ठहरे थे मगर ख़्वाब जब पहुँचे हक़ीक़त तक तो आँखें खुल गईं — Malika Naseem
खफा हम किसी से नहीं बस जरा वक़्त की कमी है आसमान में उड़ने का ख़्वाब है और पैरों तले ज़मीं है — Shashank Tripathi
ख़्वाब सारे रफ्ता-रफ्ता दिल में दफ़्न हो गए तू गया तो ख़्वाहिशों ने भी कलाई काट दी — Moin Hasan
ये लम्हा लम्हा ज़िंदा रहने की ख़्वाहिश का हासिल है कि लहजा लहजा अपने आप ही में मर रहा हूँ मैं — Mushfiq Khwaja
मेरे नशेमन में किसी तरह का अँधेरा नहीं है उस ख़्वाब में न जी पाऊँगा जो मेरा नहीं है — Murli Dhakad
भूल जाने का तुझे कैसे तसव्वुर कर लूँ मेरे हर ख़्वाब की रुठी हुई ता'बीर है तू — Sultan
कभी देखूँगा तुम को ख़्वाब में मैं हक़ीक़त तल्ख़ ही होती है जानाँ — Kush Pandey ' Saarang '
ख़्वाब होने लगे सभी के सच मुस्कुराना शुरू किया तुम ने — Zain Aalamgir

Short Khvaahish Shayari

Quick and expressive khvaahish shayari for easy reading and sharing.

हाँ शख़्स था तो मैं सही, उम्मीद करने ख़्वाब की अफ़सोस के ख़ल्क़त रही है ख़्वाब की ख़ातिर ग़लत — Zain Aalamgir
ख़्वाबों की तस्वीर बनाने वालों ने ख़्वाहिश को ही अपने 'पर' कर लेना है — Abhinav Baishander
मैं ख़्वाब-ए-इश्क़ की ता'बीर में हूँ अभी मैं वादी-ए-कश्मीर में हूँ — Saarthi Baidyanath
कहा तू ने तो एक पल में ये हसरत छोड़ दी हम ने तेरी ख़ातिर मोहब्बत की मोहब्बत छोड़ दी हम ने — Aadil Rahi
गुलों का रंग न वो चाँदनी का साया था हमारे ख़्वाब में कल रात तू ही आया था — Nirmal Nadeem
अच्छे अच्छे ख़्वाब दिखाता दुनिया को हर शाइ'र में एक नजूमी होता है — Gaurav Singh
तुम्हारे ख़्वाब मुझ को याद हैं लेकिन तुम्हारा नाम अक्सर भूल जाता हूँ — Saarthi Baidyanath
जा तेरे दिल की तमन्ना का भरम रखते हैं तेरी हसरत है तो फिर तुझ को भुला देते हैं — Aadil Rahi
जब मर गए सब ख़्वाब तब घर आई है क्या करने को उम्मीद अब बर आई है — Pushkar Tripathi

Khvaahish Shayari for Status

Perfect lines to share your wishes as WhatsApp status updates.

दिल की ख़्वाहिश है उसे और भी बेहतर कर दूँ मिलके दरिया में मैं दरिया को समुंदर कर दूँ — Shajar Abbas
ये ख़्वाहिश थी उस की मेरा घर सजे सजाने को घर, दिल जलाया बहुत — Umrez Ali Haider
क्या हुआ जो मुश्किलों ने छीन ली है ऊन तेरी ख़्वाब बुनने छोड़ना ना तुम को देता मशवरा हूँ — Sarvjeet Singh
मुझे हसरत है भूल जाने की और तुम रोज़ याद करते हो — Azeem Dehlvi
बारहा ख़्वाब देखो उल्फ़त के दिल बना ही है टूटने के लिए — Aarush Sarkaar
कहीं ऐसा न हो कि वो मुझे छूने से कतराए मेरी ख़्वाहिश छुअन उस का मुझे पाकीज़ा मत कहिए — Kanchan
ख़्वाब कोई मत दिखाओ तुम मुझे मौत दे सकते? नहीं! तो जाओ फिर — A R Sahil "Aleeg"

Khvaahish Shayari Captions

Creative caption ideas using khvaahish shayari for social media posts.

बस इतनी सी ख़्वाहिश है टेबल, कॉफ़ी, मैं और तुम — Abuzar kamaal
ये करूँँगा, वो करूँँगा, सोचता हूँ ख़्वाब में पर लग रहा है यार मैं बस ख़्वाब ही देखा करूँँगा — Ravi 'VEER'
ख़्वाब हमारे शीशे जैसे न थे "कमल" पत्थर जो भी इनपर बरसे टूट गए — अपरिचित
कहानी सभी को पता थी मगर थी ख़्वाहिश सभी की तमाशा बने — "Nadeem khan' Kaavish"
फूल से ले कर ये धनिया लाने तक के इस सफ़र को मुझ को तेरे साथ ही तय करने की ख़्वाहिश है पगली — Harsh saxena
ख़ुद को क्यूँ बर्बाद कर दूँ आप की ख़्वाहिश में मैं आप इक लड़की हो जाओ मेरा मुस्तक़बिल नहीं — Shajar Abbas
ये मत पूछो के हसरत हम ने इस दिल की कहाँ रख दी हमारी चीज़ थी हम ने जहाँ चाही वहाँ रख दी — Altaf Iqbal
उस को जब से मैं ने छू कर के देखा है मान लिया की ख़्वाब हक़ीक़त हो सकते हैं — Saheb Shrey
रोज़ हम हसरत - ए - दीदार लिए आँखों में बन के पागल तिरी गलियों में फिरा करते हैं — Salman ashhadi sahil
मुठ्ठी से रेत को न फिसलने दो पहले आप फिर शौक़ से हुज़ूर बड़े ख़्वाब देखना — Dipanshu Shams
आँखों के दो पैमाने भर जाते हैं जब कुछ ख़्वाब अधूरे ही मर जाते हैं — Govind kumar

FAQs

You can use khvaahish shayari for WhatsApp status, Instagram captions, or personal messages to express your inner desires and feelings.
No, it can be about any kind of wish—love, life goals, dreams, or emotional desires that hold personal meaning.
Both are similar, but tamanna often reflects deeper longing, while khvaahish can include both small wishes and bigger desires.
People connect with khvaahish shayari because it expresses hidden feelings and dreams that are often difficult to say directly.
Yes, it works beautifully as captions because it conveys emotions and wishes in a poetic and relatable way.
Yes, khvaahish shayari is available in Hindi, Urdu, and simple English forms, making it accessible to a wide audience.