dobaara ye museebat ab nahin hogii | दुबारा ये मुसीबत अब नहीं होगी

  - Nakul kumar

दुबारा ये मुसीबत अब नहीं होगी
किसी से फिर मुहब्बत अब नहीं होगी

कभी थी ख़ूबसूरत जो तेरी यादे
वहीं फिर खूबसूरत अब नहीं होगी

ज़रूरत तेरी थी मुझको ज़माने में
मेरी ऐसी ज़रूरत अब नहीं होगी

सुकूँ मिलने लगा है बेकली में तो
यक़ीनन दिल को राहत अब नहीं होगी

हवाओं में 'नकुल' कंकड़ मिला दिए है
चरागों की हिफाज़त अब नहीं होगी

  - Nakul kumar

Sukoon Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nakul kumar

As you were reading Shayari by Nakul kumar

Similar Writers

our suggestion based on Nakul kumar

Similar Moods

As you were reading Sukoon Shayari Shayari