kaun se the vo tumhaare ahd jo toote na the | कौन से थे वो तुम्हारे अहद जो टूटे न थे

  - Qamar Jalalvi

कौन से थे वो तुम्हारे अहद जो टूटे न थे
ख़ैर इन बातों में क्या रक्खा है तुम झूटे न थे

बाग़बाँ कुछ सोच कर हम क़ैदस छूटे न थे
वर्ना कुछ पाँव न थे बे-कार पर टूटे न थे

ख़ार जब अहल-ए-जुनूँ के पाँव में टूटे न थे
दामन-ए-सहरा पे ये रंगीन गुल-बूटे न थे

रह गई महरूम आज़ादी के नग़्मों से बहार
क्या करें क़ैद-ए-ज़बाँ-बंदी से हम छूटे न थे

इस जवानी से तो अच्छी थी तुम्हारी कम-सिनी
भूल तो जाते थे वादों को मगर झूटे न थे

उस ज़माने से दुआ की है बहारों के लिए
जब फ़क़त ज़िक्र-ए-चमन-बंदी था गुल-बूटे न थे

क्या ये सच है ऐ मिरे सय्याद गुलशन लुट गया
जब तो मेरे सामने दो फूल भी टूटे न थे

छोड़ तो देते थे रस्ते में ज़रा सी बात पर
रहबरों ने मंज़िलों पर क़ाफ़िले लूटे न थे

किस क़दर आँसू बहाए तुम ने शाम-ए-ग़म 'क़मर'
इतने तारे तो फ़लक से भी कभी टूटे न थे

  - Qamar Jalalvi

Sach Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Qamar Jalalvi

As you were reading Shayari by Qamar Jalalvi

Similar Writers

our suggestion based on Qamar Jalalvi

Similar Moods

As you were reading Sach Shayari Shayari