dil ae gareeb ko naashaad kar ke roya jaa.e | दिल-ए-ग़रीब को नाशाद कर के रोया जाए

  - Shadab Javed

दिल-ए-ग़रीब को नाशाद कर के रोया जाए
कोई नहीं है जिसे याद कर के रोया जाए

अमीर-ए-शहर के बस का नहीं हमारा सवाल
किसी फ़क़ीर से फरियाद कर के रोया जाए

सुतून-ए-अर्श है लर्ज़ा किसी की आहों से
ख़राब-हालों उसे शाद कर के रोया जाए

किसी को देख के हँसने से लाख बेहतर है
किसी के दुख में कुछ इमदाद कर के रोया जाए

ये कोह-ए-ज़ीस्त फ़क़त आँसुओं से पिघलेगा
सो अपने अज़्म को फरहाद कर के रोया जाए

सबब नहीं है कोई आह-ओ-सीना-कूबी का
सबब नहीं है तो ईजाद कर के रोया जाए

वो हादसा मेरी आँखों को ख़ुश्क कर गया था
उसी को आज न क्यूँँ याद कर के रोया जाए

नज़र में सुर्ख़ ज़मीं है लहू है लाशें हैं
सो शहर-ए-क़ल्ब को बग़दाद कर के रोया जाए

ख़ुदा करे मेरी शादाबियत मरे किसी शब
ख़ुदा करे मुझे शबज़ाद कर के रोया जाए

  - Shadab Javed

Poverty Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadab Javed

As you were reading Shayari by Shadab Javed

Similar Writers

our suggestion based on Shadab Javed

Similar Moods

As you were reading Poverty Shayari Shayari