किरदार तेरा दोस्त मेरे बा-वज़ू रहे
मुश्किल कोई भी चाहे तेरे रू-ब-रू रहे
बुलबुल है तेरा नाम तुझे दिल से ये दुआ
हर वक़्त ये बहार तेरे चार-सू रहे
ता-उम्र मेरे यार हों मक़सद में कामयाब
ता-उम्र मेरे ज़ख़्म पे होती रफ़ू रहे
कार-ए-जहाँ में रहते हुए ऐ मेरे ख़ुदा
दिल में मेरे तो आठों पहर तू ही तू रहे
जिस के नसीब में हो तुम्हारी तरह उसे
दूजे किसी भी शख़्स की क्या आरज़ू रहे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Sohil Barelvi
our suggestion based on Sohil Barelvi
As you were reading Teer Shayari Shayari