hoti hai roz KHud se hi an-ban tumhaare baad | होती है रोज़ ख़ुद से ही अन-बन तुम्हारे बाद

  - Haider Khan

होती है रोज़ ख़ुद से ही अन-बन तुम्हारे बाद
उक्ता गया जहाँ से मेरा मन तुम्हारे बाद

दिल में कुछ और लब पे कुछ आँखों में और कुछ
सीखा है ज़िंदगी से नया फ़न तुम्हारे बाद

चुप-चाप इक दराज़ में दफ़्ना दिए गए
कंगन जो भूल बैठे हैं खन-खन तुम्हारे बाद

यादें कभी तो आँखें बरसती रहीं कभी
सावन के बा'द भी रहा सावन तुम्हारे बाद

  - Haider Khan

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haider Khan

As you were reading Shayari by Haider Khan

Similar Writers

our suggestion based on Haider Khan

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari