तेरी राहों में तो वो अब तक खड़ा है
वो अभी भी प्यार में तेरे अड़ा है
अपना चेहरा साफ करते रह गए वो
ये न देखा आइना गंदा पड़ा है
जो किसी के काम में आता नहीं है
आदमी ऐसा बड़ा भी क्या बड़ा है
ग़म ख़ुशी में एक सा ही हाल रखना
ज़िंदगी का ये सफ़र कितना कड़ा है
— Toyesh prakash















