ye kaise saanhe ab pesh aane lag ga.e hain | ये कैसे सानहे अब पेश आने लग गए हैं

  - Vikram Sharma

ये कैसे सानहे अब पेश आने लग गए हैं
तेरे आग़ोश में हम छट-पटाने लग गए हैं

बहुत मुमकिन है कोई तीर हम को आ लगेगा
हम ऐसे लोग जो पंछी उड़ाने लग गए हैं

हमारे बिन भला तन्हाई घर में क्या ही करती
उसे भी साथ ही ऑफ़िस में लाने लग गए हैं

बदन पर याद की बारिश के छींटे पड़ गए थे
पराई धूप में उन को सुखाने लग गए हैं

हवा के एक ही झोंके में ये फल गिर पड़ेंगे
ये बूढे पेड़ के कंधे झुकाने लग गए हैं

नज़र के चौक पे बारिश झमाझम गिर रही है
तो दिल के रूम में गाने पुराने लग गए हैं

  - Vikram Sharma

Wahshat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Vikram Sharma

As you were reading Shayari by Vikram Sharma

Similar Writers

our suggestion based on Vikram Sharma

Similar Moods

As you were reading Wahshat Shayari Shayari