और सब कुछ बहाल रक्खा है
एक बस इश्क़ टाल रक्खा है
बस तिरा हूँ ये सोच कर बरसों
मैं ने अपना ख़याल रक्खा है
वो बदन जादुई पिटारी है
हर कहीं इक कमाल रक्खा है
ज़िंदगी मौत तय मिरी होगी
उस ने सिक्का उछाल रक्खा है
हाल-ए-दिल क्या उसे बताऊँ मैं
उस ने सब देख-भाल रक्खा है
— Vineet Aashna















