दिल नहीं है मेरा हर किसी के लिए

वक़्त मुझ को नहीं आशिक़ी के लिए

इक तेरी चाह  है हर किसी को मगर
तू बनी तो नहीं हर किसी के लिए

अब भरोसा कहाँ है किसी का यहाँ
ख़तरा है आदमी आदमी के लिए

मौत  से सामना रोज़ होता है अब
रोज़ मरता हूँ मैं ज़िन्दगी के लिए

दरिया हूँ और प्यासा भी हूँ या'नी ये
ख़ुद सबब  हूँ मैं अपनी कमी के लिए

— Vivek Chaturvedi

More by Vivek Chaturvedi

Other ghazal from the same pen

See all from Vivek Chaturvedi →

Eitbaar Shayari

Shers of eitbaar.

All Eitbaar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling