पाप इतना भी यहाँ कोई कमाए कैसे
लाश बच्चों की कोई बाप उठाए कैसे
कोई पगड़ी तो कोई पाँव की जूती समझे
कोई इस देश में बेटी को बचाए कैसे
पूछता मुझ से है बेटा ये मुसलसल मेरा
वो तेरे घर से ख़ुदा माँ को बुलाए कैसे
बाप पे हाथ उठाने से जहन्नम मिलती
ये बता फिर तू कोई माँ को बचाए कैसे
बेल्ट से बच्चों को मारा है ख़ुदा से डर तू
तुझे इंसान भी अब कोई बताए कैसे
— Anuj Vats















