Manish watan

Manish watan

@manishwatan2

Manish watan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manish watan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

37

Likes

45

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

ये दिल मिरा फिर से अकेला रह गया सब जा चुके मेले से मेला रह गया — Manish watan
कि माना हाथ है इस में मिरे उस्ताद का यारो मगर शाइ'र मुझे इन बेवफ़ाओं ने बनाया है — Manish watan
लोगों के साथ रहो तुम अच्छे बन कर बाक़ी मुझ पर छोड़ो ये रब कहता है — Manish watan
मोहब्बत हो गई तुम को ख़बर उस को न हो पाए सनम ये जान जाए तो कभी जीने नहीं देता — Manish watan
इतना मत इतराओ उस की दी शय पर देने वाला वापस ले भी सकता है — Manish watan
दिलों की दास्ताँ तो अब ज़मी से जा चुकी है सो यहाँ अब आशिक़ों को फ़ाइदा कुछ भी नहीं होगा — Manish watan
तिरी इक मुलाक़ात से भर गया दिल तुझे ज़िंदगी भर मिलेंगे नहीं हम — Manish watan
भूल गए मुख से अंदाज़ लगाना सब अब लोगों को ज़ख़्म दिखाना पड़ता है — Manish watan
जब लिखना मुश्किल हो जाए तो फिर पढ़ने लग जाना ये ही ग़ज़लें लिखने का यारो बस एक तरीक़ा है — Manish watan
जो भी आया है वो जाएगा इक दिन चाहें वो चाहत हो या संसार मियाँ — Manish watan
पहले चढ़ी हल्दी हमीं पर दोस्तों फिर चोट ऐसी दी मिटी अब तक नहीं — Manish watan
मुझ को किस किस ने लूटा है क्या बतलाऊॅं तुम को इतने घाव मिले हैं उॅंगली पर गिनना मुश्किल है — Manish watan
कौन सुनेगा चुप की भाषा दोस्त यहाँ दिल टूटे तो शोर मचाना पड़ता है — Manish watan

Ghazal