हम ने तेरे दिल में वो घर देखा है
मरने वाली आँखों में डर देखा है
तुम ने देखा तो होगा हम सा कोई
हम ने तुम को उस से बढ़ कर देखा है
आ जाएगा लौट के वो इक रोज़ कहीं
हम ने भी रातों को जग कर देखा है
वो उन यादों में भी ज़िंदा है मेरी
मैं ने जिन यादों में मर कर देखा है
— Manish watan















