हमारे साथ कोई मसअला फुरात का है

वगरना इल्म उसे अपनी मुश्किलात का है

मेरे हिसाब से माज़ुरी हुस्न है मेरा
अगर ये ऐब है तो भी ख़ुदा के हाथ का है

इक आधे काम के ह़क़ में तो ख़ैर मैं भी हूँ
तुम्हारे पास तो दफ़्तर शिफारिशात का है

हमारी बात का जितना वसीअ पहलू है
ज़बाँ पे लाने में नुक़सान काइ‌नात का है

हम उस के होने ना होने पे कितना लड़ रहे हैं
किसी के वास्ते ये खेल नफ्सियात का है

— Zia Mazkoor

More by Zia Mazkoor

Other ghazal from the same pen

See all from Zia Mazkoor →

Child Labour Shayari

Shers of child labour.

All Child Labour Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling