दिल में मेरे इस तरह पलती है नफ़रत

राख से फिर आग बन जलती है नफ़रत

ख़ुश रहा हम से बिछड़ कर वो हमेशा
इस तरह फूलों सी फिर फलती है नफ़रत
इश्क़ में सारी हदें जब लाॅंघ दी थीं
तब मुहब्बत से हुई ग़लती है नफ़रत

शे'र ने जंगल में फिर सब को लड़ाया
बादशाही शौक़ से चलती है नफ़रत

नर्म लहजा, शांत मन, दिल में मुहब्बत
बस ज़रा विश्वास से टलती है नफ़रत

— kanak anamika khantwal

More by kanak anamika khantwal

Other ghazal from the same pen

See all from kanak anamika khantwal →

Aanch Shayari

Shers of aanch.

All Aanch Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling