aadha bhara sa glass bhi aadhi hawa se tha bhara | आधा भरा सा ग्लास भी आधी हवा से था भरा

  - "Dharam" Barot

आधा भरा सा ग्लास भी आधी हवा से था भरा
हाँ ज़िंदगी का ग्लास भी था ऐसे ही पूरा भरा

एग़्ज़ाम में ये पूछना तो बनता था उस सेे कि यार
पेपर अधूरा छूटा या आराम से पूरा भरा

इंसान फ़ितरत से ही ऐसा होता मैं भी आ गया
लगता नहीं है ये पता मन में मेरे क्या क्या भरा

ये खेल सारा मानने का ही पता ये चल गया
फिर इक अधूरा शख़्स भी लगने लगा पूरा भरा

अच्छाई में भी ढूँढ़ लेता था बुराई वो तुरंत
सच कहता था तू ये 'धरम' अच्छा नहीं ज़्यादा भरा

  - "Dharam" Barot

One sided love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading One sided love Shayari Shayari