jise chahein use mar kyun kahe ham | जिसे चाहें उसे मर क्यूँ कहे हम

  - "Dharam" Barot

जिसे चाहें उसे मर क्यूँ कहे हम
यही अच्छा अकेले ही भले हम

बदल जाती ज़रूरत वक़्त के साथ
भरोसा वक़्त पर कैसे करे हम

गुमाँ था चाँद को तोड़ा था वो भी
उसे दी रौशनी सूरज बने हम


सुकूँ देती थी ऐसे हर किसी को

कि ख़ुद की आग में ख़ुद ही जले हम
धरम इक बार भी गर देखले वो

लगेगा काम से ही अब गए हम

  - "Dharam" Barot

Peace Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Peace Shayari Shayari