kisi kii chaah ruk jaati hai tan tak | किसी की चाह रुक जाती है तन तक

  - "Dharam" Barot

किसी की चाह रुक जाती है तन तक
किसी को साथ उड़ना है गगन तक

की थी ख़्वाहिश सभी की जिसने पूरी
रखी थी अपनी ख़्वाहिश अपने मन तक

कमाने में फँसा हूँ ऐसे मैं यार
अकेली रूह जाएगी वतन तक

कहा था ना गुमाँ में उसने मुझको
तभी ये बात पहुँची है जलन तक

न छेड़ो दर्द को मेरे ज़ियादा
धरम इस बात को रहने दो फ़न तक

  - "Dharam" Barot

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari