चाँद के दीदार को महरू लड़े

तुम निकल जो आओ हर जुगनू लड़े

वो जिसे सारा जहाँ अपना लगा
वो सिकंदर जंग में हर सू लड़े

मैं उलट देता था चप्पल भी कभी
इस तरह से ही सही पर तू लड़े

उठ चुकी है और इक दीवार याँ
फिर किसी माँ बाप के बाज़ू लड़े

बाग़ से गुज़रे कभी जो दिल-नशीं
देख कर लब फूल क्या ख़ुशबू लड़े

इक ख़ुदा के वास्ते सब कुछ जला
कुछ मुसलमाँ और कुछ हिंदू लड़े

— Happy Srivastava 'Ambar'

More by Happy Srivastava 'Ambar'

Other ghazal from the same pen

See all from Happy Srivastava 'Ambar' →

Basant Shayari Collection

Shers of basant shayari collection.

All Basant Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling