कहकशाँ और चाँद तारे सब चलें बारात में

आज शादी है यहाँ जुगुनू की देखो रात में

दोस्त हम मासूम दिल के लोग पीछे रह गए
क्योंकि इक धोखा न शामिल हो सका इस ज़ात में

इश्क़ मंज़िल पर मुसाफ़िर क़ैद कर लेगा तुझे
माफ़ करना पर मुकम्मल जीत तो है मात में

क्या है जादू पास उस के जानता मैं भी नहीं
जो कहे सच झूठ आ जाता हूँ उस की बात में

— Kajiimran

More by Kajiimran

Other ghazal from the same pen

See all from Kajiimran →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling