ye duniya to kitnii nayi ho gaii hai | ये दुनिया तो कितनी नई हो गई है

  - Lalit Mohan Joshi

ये दुनिया तो कितनी नई हो गई है
यहाँ प्यार की फिर कमी हो गई है

मेरा जी ही लगता नहीं है यहाँ तो
किसी चीज़ की तो कमी हो गई है

सुनो कितना नाज़ुक हुए जा रहा हूँ
मिली चोट शायद नई हो गई है

मिरा ग़म शरीक-ए-सफ़र जब हुआ है
तो हस्ती तवाइफ़ की सी हो गई है

ये गलियाँ तो ख़ामोश है शहर की अब
हँसी की तो जब मौत ही हो गई है

गुनाहों पे पर्दा यक़ीनन किया है
शरीअत भी सरकार की हो गई है

  - Lalit Mohan Joshi

Political Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading Political Shayari Shayari