इक बदन की तलब लग रही है मुझे

और यूँ बे-सबब लग रही है मुझे

ज़िंदगी में नहीं ख़ास कुछ भी मगर
साथ तेरे ग़ज़ब लग रही है मुझे

आस कितनी लगाए हुए बैठे हैं
लड़की पेड़ों सी अब लग रही है मुझे

होंठ उस के दिखे थे मुझे एक दिन
ज़िंदगी तब से लब लग रही है मुझे

बात जो बा-अदब लग रही है तुम्हें
वो बड़ी बे-अदब लग रही है मुझे

उस का कहना है मैं ख़ुद बताऊँ उसे
ये तलब कब की अब लग रही है मुझे

— Amanpreet singh

More by Amanpreet singh

Other ghazal from the same pen

See all from Amanpreet singh →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling