ik naya patta shajar mein aa gaya hai | इक नया पत्ता 'शजर' में आ गया है

  - Ravi 'VEER'

इक नया पत्ता 'शजर' में आ गया है
साल दोबारा ख़बर में आ गया है

मुफ़लिसी के दौर में मुश्किल बढ़ाने
इक नया मेहमान घर में आ गया है

अब कहाँ है नीम वो आँगन पुराने
गाँव तो सारा शहर में आ गया है

इश्क़ के किस्से हुए है आम जब से
हर तरफ़ शायर नज़र में आ गया है

रात भर जिसने रुलाया था मुझे, वो
लौटकर मिलने सहर में आ गया है

'वीर' कैसे पार अब वो आएगा, जो
इश्क़ की क़ातिल लहर में आ गया है

  - Ravi 'VEER'

Gaon Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ravi 'VEER'

As you were reading Shayari by Ravi 'VEER'

Similar Writers

our suggestion based on Ravi 'VEER'

Similar Moods

As you were reading Gaon Shayari Shayari