गुलाबी लब समझते हैं नए लड़के

मुहब्बत अब समझते हैं नए लड़के

कभी कंगन कभी लट को घुमाना यूँ
इशारे सब समझते हैं नए लड़के

पराई लड़की दो दिन जानूँ क्या बोली
उसे ही रब समझते हैं नए लड़के

इमोजी भेजती तुम,ख़ूब सारे दिल
सभी मतलब समझते हैं नए लड़के

मना कितना किया झाँसे में मत आना
कहे से कब समझते हैं नए लड़के

— Sachin Sharma

More by Sachin Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Sachin Sharma →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling