वो हुस्न था शराब जो वाजिब हुआ नहीं

कहने के बावजूद भी मैं ने छुआ नहीं

हासिल नहीं हुआ वो तो हम ने भी उम्र ये
सज्दे में काट दी है मगर की दुआ नहीं

लगने लगें जो दाग़ परीज़ाद तुम पे तो
कहना हमारे बीच में कुछ भी हुआ नहीं

— Subodh Sharma "Subh"

More by Subodh Sharma "Subh"

Other ghazal from the same pen

See all from Subodh Sharma "Subh" →

Husn Shayari

Shers of husn.

All Husn Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling