मैं ने जब से इश्क़ का ज़ीना छोड़ दिया

इक लड़की ने खाना पीना छोड़ दिया

इस कमरे से धुएँ के छल्ले ग़ायब हैं
या'नी मैं ने सिगरेट पीना छोड़ दिया

जब से आँखों में धुँधलापन आया है
बूढ़ी माँ ने कपड़े सीना छोड़ दिया

उस ने मेरी ख़ातिर दुनिया छोड़ी थी
मैं ने उस की ख़ातिर जीना छोड़ दिया

— Gulshan

More by Gulshan

Other ghazal from the same pen

See all from Gulshan →

Cigarette Shayari

Shers of cigarette.

All Cigarette Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling