बन जाते अनजाने लोग

ये जाने पहचाने लोग

ज़ख़्म अगर दिख जाए तो
आ जाते नमक लगाने लोग

जब तक सर पर बोझ ना आए
जाते नहीं कमाने लोग

दिन भर फिरते मंदिर मस्जिद
रात दिखें मय-ख़ाने लोग

उन से तो बस ख़ुदा बचाए
जो है बहुत सियाने लोग

— Vikash sharma

More by Vikash sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Vikash sharma →

Neend Shayari

Shers of neend.

All Neend Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling