मैं उसूलों में कोई ढील नहीं कर सकता
दोस्ती 'इश्क़ में तब्दील नहीं कर सकता
इसलिए 'इश्क़ तेरा फ़ील नहीं कर सकता
क्यूँँकि आँखों को तेरी झील नहीं कर सकता
बे-वफ़ाओं को वफ़ा मिल नहीं सकती जानाँ
क़ुदरती बात है तब्दील नहीं कर सकता
एक मुद्दत भी गुज़र जाये तो भरते नहीं हैं
रूह के ज़ख़्म कोई हील नहीं कर सकता
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Ghayal Shayari Shayari