क़ाएम जिस की हिम्मत होती है
साथ उसी के क़ुदरत होती है
सब उतना ही पाते हैं जीवन में
जिस की जैसी क़िस्मत होती है
जो दिल के रस्ते पर चलते हैं
उन को आगे दिक़्क़त होती है
याद तुझे मैं केवल करता हूँ
जब भी मुझ को फ़ुर्सत होती है
कुछ भी यूँ ही नहीं मिलता 'अक्षर'
हर शय की इक क़ीमत होती है
— Adarsh Akshar















