ghazal ka husn hai aur geet ka shabaab hai vo | ग़ज़ल का हुस्न है और गीत का शबाब है वो

  - Afzal Allahabadi

ग़ज़ल का हुस्न है और गीत का शबाब है वो
नशा है जिस में सुख़न का वही शराब है वो

उसे न देख महकता हुआ गुलाब है वो
न जाने कितनी निगाहों का इंतिख़ाब है वो

मिसाल मिल न सकी काएनात में उस की
जवाब उस का नहीं कोई ला-जवाब है वो

मिरी इन आँखों को ताबीर मिल नहीं पाती
जिसे मैं देखता रहता हूँ ऐसा ख़्वाब है वो

न जाने कितने हिजाबों में वो छुपा है मगर
निगाह-ए-दिल से जो देखूँ तो बे-हिजाब है वो

उजाले अपने लुटा कर वो डूब जाएगा
हसीन सुब्ह का रख़्शंदा आफ़्ताब है वो

वो मुझ से पूछने आया है मेरा हाल 'अफ़ज़ल'
जिसे बता न सकूँ दिल में इज़्तिराब है वो

  - Afzal Allahabadi

Kashti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Allahabadi

As you were reading Shayari by Afzal Allahabadi

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Allahabadi

Similar Moods

As you were reading Kashti Shayari Shayari