kahii vo mirii mohabbat men ghul raha hi na ho | कहीं वो मेरी मोहब्बत में घुल रहा ही न हो

  - Ahmad Nadeem Qasmi

कहीं वो मेरी मोहब्बत में घुल रहा ही न हो
ख़ुदा करे उसे ये तजरबा हुआ ही न हो

सुपुर्दगी मिरा मेआ'र तो नहीं लेकिन
मैं सोचता हूँ तिरे रूप में ख़ुदा ही न हो

मैं तुझ को पा के भी किस शख़्स की तलाश में हूँ
मिरे ख़याल में कोई तिरे सिवा ही न हो

वो उज़्र कर कि मिरे दिल को भी यक़ीं आए
वो गीत गा कि जो मैं ने कभी सुना ही न हो

वो बात कर जिसे फैला के मैं ग़ज़ल कह लूँ
सुनाऊँ शे'र जो मैं ने अभी लिखा ही न हो

सहर को दिल की तरफ़ ये धुआँ सा कैसा है
कहीं ये मेरा दिया रात-भर जला ही न हो

हो कैसे जब्र-ए-मशीयत को इस दुआ का लिहाज़
जो एक बार मिले फिर कभी जुदा ही न हो

ये अब्र-ओ-किश्त की दुनिया में कैसे मुमकिन है
कि उम्र-भर की वफ़ा का कोई सिला ही न हो

मिरी निगाह में वो पेड़ भी है बद-किर्दार
लदा हुआ हो जो फल से मगर झुका ही न हो

जो दश्त दश्त से फूलों की भीक माँगता था
कहीं वो तोड़ के कश्कोल मर गया ही न हो

तुलू-ए-सुब्ह ने चमका दिए हैं अब्र के चाक
'नदीम' ये मिरा दामान-ए-मुद्दआ' ही न हो

  - Ahmad Nadeem Qasmi

Charagh Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Nadeem Qasmi

As you were reading Shayari by Ahmad Nadeem Qasmi

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Nadeem Qasmi

Similar Moods

As you were reading Charagh Shayari Shayari