hadein sab tod bhaagunga kisi din | हदें सब तोड़ भागूँगा किसी दिन

  - Aman Mishra 'Anant'

हदें सब तोड़ भागूँगा किसी दिन
नया रस्ता बना लूँगा किसी दिन

मैं या तो मार दूँगा तुम सभी को
या ख़ुद को मार डालूँगा किसी दिन

मेरी दुनिया बिगाड़ी है न तूने
तेरी दुनिया उजाडूँगा किसी दिन

वफ़ा क्या 'इश्क़ भी क़दमों में होगा
कि मैं इतना कमा लूँगा किसी दिन

किसी दिन ये कहानी ख़त्म होगी
मैं ख़ुद को फिर से देखूँगा किसी दिन

  - Aman Mishra 'Anant'

Ulfat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading Ulfat Shayari Shayari