तन्हाइयों ने बारे-सितम चूर कर दिया
मुझ को मेरे ख़िलाफ़ ही मामूर कर दिया
यकदम दयारे-दिल में ये कैसी हवा चली
इक पल में सारा ग़म मेरा काफ़ूर कर दिया
ग़फ़लत शिआरियों ने तुम्हारी ऐ जाने-जाँ
पैमाना मेरे सब्र का मा'मूर कर दिया
इक उम्र जिस को सब सेे छुपाता रहा हूँ मैं
अश्क़ों ने उसी हाल को मज़कूर कर दिया
माना कि बेबसी सही पैमां का तोड़ना
तुम ने तो इस अमल को ही दस्तूर कर दिया
Read Full