aashnaa bhi nahin aur adoo bhi nahin | आशना भी नहीं और अदू भी नहीं

  - Avtar Singh Jasser

आशना भी नहीं और अदू भी नहीं
दर्द-ए-फ़ुर्क़त नहीं और तू भी नहीं

बिन पिये एक दिन भी न मैं रह सकूँ
मयकशी की मुझे ऐसी ख़ू भी नहीं

वो जो हर एक ज़र्रे में मौजूद है
मुझ को आया नज़र एक सू भी नहीं

इत्र जिस फूल ने की जवानी मेरी
याद मुझ को रही उसकी बू भी नहीं

ग़ालिब-ओ-मीर जस्सर ख़ुदा-ए-सुख़न
एक से हैं मगर हू-ब-हू भी नहीं

  - Avtar Singh Jasser

Aawargi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Aawargi Shayari Shayari