chalta rehta hai mohabbat ka safar yaadon ke saath | चलता रहता है मोहब्बत का सफ़र यादों के साथ

  - Avtar Singh Jasser

चलता रहता है मोहब्बत का सफ़र यादों के साथ
दिल की हर इक रहगुज़र है तर-ब-तर यादों के साथ

तेरा चर्चा, तेरी बातें और तेरी आरज़ू
करता रहता हूँ मैं अक्सर बैठ कर यादों के साथ

मेरे घर के सहन में धोके से ही लेकिन कभी
शाम होते ही सनम तू भी उतर यादों के साथ

घर मेरा फ़िरदौस में तबदील हो जाए सनम
तुम भी आ जाओ मेरे घर पे अगर यादों के साथ

ज़िंदगी के इस सफ़र में आप की दरकार है
ज़िंदगी होती नहीं जस्सर बसर यादों के साथ

  - Avtar Singh Jasser

Tamanna Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Tamanna Shayari Shayari