use dil se nikala ja chuka hai | उसे दिल से निकाला जा चुका है

  - Avtar Singh Jasser

उसे दिल से निकाला जा चुका है
गुमाँ में ख़ुद को डाला जा चुका है

मेरी परवाज़ की महदूद जिसने
उसे पिंजरे में डाला जा चुका है

किया है तर्क अहद-ए-वस्ल उसने
कि वक़्त-ए-मर्ग़ टाला जा चुका है

ख़ुशी मंज़िल को पाने की है अब भी
मगर पैरों का छाला जा चुका है

बिछड़ते वक़्त 'जस्सर' मुस्कुरा के
उसे हैरत में डाला जा चुका है

  - Avtar Singh Jasser

Protest Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Protest Shayari Shayari