तुम मुझे याद क्यूँँ नहीं करते
और बर्बाद क्यूँँ नहीं करते
एक तुम ही तो यार हो मेरे
और तुम याद क्यूँँ नहीं करते
तुम को मालूम है ना आज़ादी
तो फिर आज़ाद क्यूँँ नहीं करते
शर्म आती है इन ज़बानो पर
तुम इन्हें साद क्यूँँ नहीं करते
एक तू ही तो देने वाला है
तुम ये फरयाद क्यूँँ नहीं करते
टूटे तारों की रौशनी में भी
घर को आबाद क्यूँँ नहीं करते
इतने दुख दे के कौन जाता है
ग़म को मोताद क्यूँँ नहीं करते
Read Full