तुझ को देख रहा हूँ मैं

और भला क्या चाहूँ मैं

दुनिया की मंज़िल है वो
जिस को छोड़ चुका हूँ मैं

तू जब सामने होता है
और कहीं होता हूँ मैं

और किसी को क्या पाऊँ
ख़ुद खोया रहता हूँ मैं

ख़त्म हुईं सारी बातें
अच्छा अब चलता हूँ मैं

— Basir Sultan Kazmi

More by Basir Sultan Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Basir Sultan Kazmi →

Motivational Shayari

Shers of motivational.

All Motivational Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling