ruksat hua vo baap se le kar khuda ka naam | रुख़्सत हुआ वो बाप से ले कर ख़ुदा का नाम

  - Chakbast Brij Narayan

रुख़्सत हुआ वो बाप से ले कर ख़ुदा का नाम
राह-ए-वफ़ा की मंज़िल-ए-अव्वल हुई तमाम
मंज़ूर था जो माँ की ज़ियारत का इंतिज़ाम
दामन से अश्क पोंछ के दिल से किया कलाम
इज़हार-ए-बे-कसी से सितम होगा और भी
देखा हमें उदास तो ग़म होगा और भी
दिल को सँभालता हुआ आख़िर वो नौनिहाल
ख़ामोश माँ के पास गया सूरत-ए-ख़याल
देखा तो एक दर में है बैठी वो ख़स्ता-हाल
सकता सा हो गया है ये है शिद्दत-ए-मलाल
तन में लहू का नाम नहीं ज़र्द रंग है
गोया बशर नहीं कोई तस्वीर-ए-संग है
क्या जाने किस ख़याल में गुम थी वो बे-गुनाह
नूर-ए-नज़र ये दीदा-ए-हसरत से की निगाह
जुम्बिश हुई लबों को भरी एक सर्द आह
ली गोशा-हा-ए-चश्म से अश्कों ने रुख़ की राह
चेहरे का रंग हालत-ए-दिल खोलने लगा
हर मू-ए-तन ज़बाँ की तरह बोलने लगा
आख़िर असीर-ए-यास का क़ुफ़्ल-ए-दहन खुला
अफ़्साना-ए-शदाइद-ए-रंज-ओ-मेहन खुला
इक दफ़्तर-ए-मज़ालिम-ए-चर्ख़-ए-कुहन खुला
वा था दहान-ए-ज़ख़्म कि बाब-ए-सुख़न खुला
दर्द-ए-दिल-ए-ग़रीब जो सर्फ़-ए-बयाँ हुआ
ख़ून-ए-जिगर का रंग सुख़न से अयाँ हुआ
रो कर कहा ख़मोश खड़े क्यूँ हो मेरी जाँ
मैं जानती हूँ जिस लिए आए हो तुम यहाँ
सब की ख़ुशी यही है तो सहरा को हो रवाँ
लेकिन मैं अपने मुँह से न हरगिज़ कहूँगी हाँ
किस तरह बन में आँखों के तारे को भेज दूँ
जोगी बना के राज-दुलारे को भेज दूँ
दुनिया का हो गया है ये कैसा लहू सपीद
अंधा किए हुए है ज़र-ओ-माल की उमीद
अंजाम क्या हो कोई नहीं जानता ये भेद
सोचे बशर तो जिस्म हो लर्ज़ां मिसाल-ए-बीद
लिक्खी है क्या हयात-ए-अबद इन के वास्ते
फैला रहे हैं जाल ये किस दिन के वास्ते
लेती किसी फ़क़ीर के घर में अगर जनम
होते न मेरी जान को सामान ये बहम
डसता न साँप बन के मुझे शौकत-ओ-हशम
तुम मेरे लाल थे मुझे किस सल्तनत से कम
मैं ख़ुश हूँ फूँक दे कोई इस तख़्त-ओ-ताज को
तुम ही नहीं तो आग लगा दूँगी राज को
किन किन रियाज़तों से गुज़ारे हैं माह-ओ-साल
देखी तुम्हारी शक्ल जब ऐ मेरे नौनिहाल
पूरा हुआ जो ब्याह का अरमान था कमाल
आफ़त ये आई मुझ पे हुए जब सफ़ेद बाल
छटती हूँ उन से जोग लिया जिन के वास्ते
क्या सब किया था मैं ने इसी दिन के वास्ते
ऐसे भी ना-मुराद बहुत आएँगे नज़र
घर जिन के बे-चराग़ रहे आह उम्र भर
रहता मिरा भी नख़्ल-ए-तमन्ना जो बे-समर
ये जा-ए-सब्र थी कि दुआ में नहीं असर
लेकिन यहाँ तो बन के मुक़द्दर बिगड़ गया
फल फूल ला के बाग़-ए-तमन्ना उजड़ गया
सरज़द हुए थे मुझ से ख़ुदा जाने क्या गुनाह
मंजधार में जो यूँ मिरी कश्ती हुई तबाह
आती नज़र नहीं कोई अम्न-ओ-अमाँ की राह
अब याँ से कूच हो तो अदम में मिले पनाह
तक़्सीर मेरी ख़ालिक़-ए-आलम बहल करे
आसान मुझ ग़रीब की मुश्किल अजल करे
सुन कर ज़बाँ से माँ की ये फ़रियाद-ए-दर्द-ख़ेज़
उस ख़स्ता-जाँ के दिल पे चली ग़म की तेग़-ए-तेज़
आलम ये था क़रीब कि आँखें हों अश्क-रेज़
लेकिन हज़ार ज़ब्त से रोने से की गुरेज़
सोचा यही कि जान से बेकस गुज़र न जाए
नाशाद हम को देख के माँ और मर न जाए
फिर अर्ज़ की ये मादर-ए-नाशाद के हुज़ूर
मायूस क्यूँ हैं आप अलम का है क्यूँ वफ़ूर
सदमा ये शाक़ आलम-ए-पीरी में है ज़रूर
लेकिन न दिल से कीजिए सब्र-ओ-क़रार दूर
शायद ख़िज़ाँ से शक्ल अयाँ हो बहार की
कुछ मस्लहत इसी में हो पर्वरदिगार की
ये ज'अल ये फ़रेब ये साज़िश ये शोर-ओ-शर
होना जो है सब उस के बहाने हैं सर-ब-सर
अस्बाब-ए-ज़ाहिरी में न इन पर करो नज़र
क्या जाने क्या है पर्दा-ए-क़ुदरत में जल्वा-गर
ख़ास उस की मस्लहत कोई पहचानता नहीं
मंज़ूर क्या उसे है कोई जानता नहीं
राहत हो या कि रंज ख़ुशी हो कि इंतिशार
वाजिब हर एक रंग में है शुक्र-ए-किर्दगार
तुम ही नहीं हो कुश्ता-ए-नैरंग-ए-रोज़गार
मातम-कदे में दहर के लाखों हैं सोगवार
सख़्ती सही नहीं कि उठाई कड़ी नहीं
दुनिया में क्या किसी पे मुसीबत पड़ी नहीं

देखे हैं इस से बढ़ के ज़माने ने इंक़लाब
जिन से कि ब-गुनाहों की उम्रें हुईं ख़राब
सोज़-ए-दरूँ से क़ल्ब ओ जिगर हो गए कबाब
पीरी मिटी किसी की किसी का मिटा शबाब
कुछ बन नहीं पड़ा जो नसीबे बिगड़ गए
वो बिजलियाँ गिरीं कि भरे घर उजड़ गए
माँ बाप मुँह ही देखते थे जिन का हर घड़ी
क़ाएम थीं जिन के दम से उमीदें बड़ी बड़ी
दामन पे जिन के गर्द भी उड़ कर नहीं पड़ी
मारी न जिन को ख़्वाब में भी फूल की छड़ी
महरूम जब वो गुल हुए रंग-ए-हयात से
उन को जला के ख़ाक किया अपने हात से
कहते थे लोग देख के माँ बाप का मलाल
इन बे-कसों की जान का बचना है अब मुहाल
है किब्रिया की शान गुज़रते ही माह-ओ-साल
ख़ुद दिल से दर्द-ए-हिज्र का मिटता गया ख़याल
हाँ कुछ दिनों तो नौहा-ओ-मातम हुआ किया
आख़िर को रो के बैठ रहे और क्या किया
पड़ता है जिस ग़रीब पे रंज-ओ-मेहन का बार
करता है उस को सब्र अता आप किर्दगार
मायूस हो के होते हैं इंसाँ गुनाहगार
ये जानते नहीं वो है दाना-ए-रोज़गार
इंसान उस की राह में साबित-क़दम रहे
गर्दन वही है अम्र-ए-रज़ा में जो ख़म रहे
और आप को तो कुछ भी नहीं रंज का मक़ाम
बाद-ए-सफ़र वतन में हम आएँगे शाद-काम
होते हैं बात करने में चौदह बरस तमाम
क़ाएम उमीद ही से है दुनिया है जिस का नाम

और यूँ कहीं भी रंज-ओ-बला से मफ़र नहीं
क्या होगा दो घड़ी में किसी को ख़बर नहीं
अक्सर रियाज़ करते हैं फूलों पे बाग़बाँ
है दिन की धूप रात की शबनम उन्हें गिराँ
लेकिन जो रंग बाग़ बदलता है ना-गहाँ
वो गुल हज़ार पर्दों में जाते हैं राएगाँ
रखते हैं जो अज़ीज़ उन्हें अपनी जाँ की तरह
मिलते हैं दस्त-ए-यास वो बर्ग-ए-ख़िज़ाँ की तरह
लेकिन जो फूल खिलते हैं सहरा में बे-शुमार
मौक़ूफ़ कुछ रियाज़ पे उन की नहीं बहार
देखो ये क़ुदरत-ए-चमन-आरा-ए-रोज़गार
वो अब्र-ओ-बाद ओ बर्फ़ में रहते हैं बरक़रार
होता है उन पे फ़ज़्ल जो रब्ब-ए-करीम का
मौज-ए-सुमूम बनती है झोंका नसीम का
अपनी निगाह है करम-ए-कारसाज़ पर
सहरा चमन बनेगा वो है मेहरबाँ अगर
जंगल हो या पहाड़ सफ़र हो कि हो हज़र
रहता नहीं वो हाल से बंदे के बे-ख़बर
उस का करम शरीक अगर है तो ग़म नहीं
दामान-ए-दश्त दामन-ए-मादर से कम नहीं

  - Chakbast Brij Narayan

Terrorism Shayari

Our suggestion based on your choice

    शहर गुम-सुम रास्ते सुनसान घर ख़ामोश हैं
    क्या बला उतरी है क्यूँ दीवार-ओ-दर ख़ामोश हैं
    Azhar Naqvi
    21 Likes
    तीर पर तीर लगाओ तुम्हें डर किस का है
    सीना किस का है मिरी जान जिगर किस का है
    Ameer Minai
    33 Likes
    राम होने में या रावण में है अंतर इतना
    एक दुनिया को ख़ुशी दूसरा ग़म देता है

    हम ने रावण को बरस दर बरस जलाया है
    कौन है वो जो इसे फिर से जनम देता है
    Read Full
    Kumar Vishwas
    90 Likes
    सखियों संग रंगने की धमकी सुनकर क्या डर जाऊँगा
    तेरी गली में क्या होगा ये मालूम है पर आऊँगा
    Kumar Vishwas
    70 Likes
    दिल को तेरी चाहत पे भरोसा भी बहुत है
    और तुझ से बिछड़ जाने का डर भी नहीं जाता
    Ahmad Faraz
    82 Likes
    जाने से कोई फ़र्क़ ही उसके नहीं पड़ा
    क्या क्या समझ रहा था बिछड़ने के डर को मैं
    Shariq Kaifi
    69 Likes
    तो क्या उसको मैं होंठों से बजाऊँ
    तिरे दर पे जो घंटी लग गई है

    चराग़ उसने मिरे लौटा दिए हैं
    अब उसके घर में बिजली लग गई है
    Read Full
    Fahmi Badayuni
    45 Likes
    अब तो उस सूने माथे पर कोरेपन की चादर है
    अम्मा जी की सारी सजधज, सब ज़ेवर थे बाबूजी

    कभी बड़ा सा हाथ ख़र्च थे कभी हथेली की सूजन
    मेरे मन का आधा साहस, आधा डर थे बाबूजी
    Read Full
    Aalok Shrivastav
    40 Likes
    ग़म-ए-हयात ने आवारा कर दिया वर्ना
    थी आरज़ू कि तिरे दर पे सुब्ह ओ शाम करें
    Majrooh Sultanpuri
    32 Likes
    गुज़ार देते हैं रातें पहलू में उसके
    जुगनू को भी दर का फ़क़ीर बना रखा है
    ALI ZUHRI

More by Chakbast Brij Narayan

As you were reading Shayari by Chakbast Brij Narayan

    फ़ना नहीं है मोहब्बत के रंग-ओ-बू के लिए
    बहार-ए-आलम-ए-फ़ानी रहे रहे न रहे

    जुनून-ए-हुब्ब-ए-वतन का मज़ा शबाब में है
    लहू में फिर ये रवानी रहे रहे न रहे

    रहेगी आब-ओ-हवा में ख़याल की बिजली
    ये मुश्त-ए-ख़ाक है फ़ानी रहे रहे न रहे

    जो दिल में ज़ख़्म लगे हैं वो ख़ुद पुकारेंगे
    ज़बाँ की सैफ़-बयानी रहे रहे न रहे

    दिलों में आग लगे ये वफ़ा का जौहर है
    ये जम्अ' ख़र्च-ए-ज़बानी रहे रहे न रहे

    जो माँगना है अभी माँग लो वतन के लिए
    ये आरज़ू की जवानी रहे रहे न रहे
    Read Full
    Chakbast Brij Narayan
    मिरी बे-ख़ुदी है वो बे-ख़ुदी कि ख़ुदी का वहम-ओ-गुमाँ नहीं
    ये सुरूर-ए-साग़र-ए-मय नहीं ये ख़ुमार-ए-ख़्वाब-ए-गिराँ नहीं

    जो ज़ुहूर-ए-आलम-ए-ज़ात है ये फ़क़त हुजूम-ए-सिफ़ात है
    है जहाँ का और वजूद क्या जो तिलिस्म-ए-वहम-ओ-गुमाँ नहीं

    ये हयात आलम-ए-ख़्वाब है न गुनाह है न सवाब है
    वही कुफ़्र-ओ-दीं में ख़राब है जिसे इल्म-ए-राज़-ए-जहाँ नहीं

    न वो ख़ुम में बादे का जोश है न वो हुस्न जल्वा-फ़रोश है
    न किसी को रात का होश है वो सहर कि शब का गुमाँ नहीं

    वो ज़मीं पे जिन का था दबदबा कि बुलंद अर्श पे नाम था
    उन्हें यूँ फ़लक ने मिटा दिया कि मज़ार तक का निशाँ नहीं
    Read Full
    Chakbast Brij Narayan
    ज़बाँ को बंद करें या मुझे असीर करें
    मिरे ख़याल को बेड़ी पिन्हा नहीं सकते

    ये कैसी बज़्म है और कैसे उस के साक़ी हैं
    शराब हाथ में है और पिला नहीं सकते

    ये बेकसी भी अजब बेकसी है दुनिया में
    कोई सताए हमें हम सता नहीं सकते

    कशिश वफ़ा की उन्हें खींच लाई आख़िर-कार
    ये था रक़ीब को दा'वा वो आ नहीं सकते

    जो तू कहे तो शिकायत का ज़िक्र कम कर दें
    मगर यक़ीं तिरे वा'दों पे ला नहीं सकते

    चराग़ क़ौम का रौशन है अर्श पर दिल के
    उसे हवा के फ़रिश्ते बुझा नहीं सकते
    Read Full
    Chakbast Brij Narayan
    कुछ ऐसा पास-ए-ग़ैरत उठ गया इस अहद-ए-पुर-फ़न में
    कि ज़ेवर हो गया तौक़-ए-ग़ुलामी अपनी गर्दन में

    शजर सकते में हैं ख़ामोश हैं बुलबुल नशेमन में
    सिधारा क़ाफ़िला फूलों का सन्नाटा है गुलशन में

    गराँ थी धूप और शबनम भी जिन पौदों को गुलशन में
    तिरी क़ुदरत से वो फूले-फले सहरा के दामन में

    हवा-ए-ताज़ा दिल को ख़ुद-बख़ुद बेचैन करती है
    क़फ़स में कह गया कोई बहार आई है गुलशन में

    मिटाना था उसे भी जज़्बा-ए-शौक़-ए-फ़ना तुझ को
    निशान-ए-क़ब्र-ए-मजनूँ दाग़ है सहरा के दामन में

    ज़माना में नहीं अहल-ए-हुनर का क़दर-दाँ बाक़ी
    नहीं तो सैकड़ों मोती हैं इस दरिया के दामन में

    यहाँ तस्बीह का हल्क़ा वहाँ ज़ुन्नार का फंदा
    असीरी लाज़मी है मज़हब-ए-शैख़-ओ-बरहमन में

    जिन्हें सींचा था ख़ून-ए-दिल से अगले बाग़बानों ने
    तरसते अब हैं पानी को वो पौदे मेरे गुलशन में

    दिखाया मो'जिज़ा हुस्न-ए-बशर का दस्त-ए-क़ुदरत ने
    भरी तासीर तस्वीर-ए-गिली के रंग-ओ-रोग़न में

    शहीद-ए-यास हूँ रुस्वा हूँ नाकामी के हाथों से
    जिगर का चाक बढ़ कर आ गया है मेरे दामन में

    जहाँ में रह के यूँ क़ाएम हूँ अपनी बे-सबाती पर
    कि जैसे अक्स-ए-गुल रहता है आब-ए-जू-ए-गुलशन में

    शराब-ए-हुस्न को कुछ और ही तासीर देता है
    जवानी के नुमू से बे-ख़बर होना लड़कपन में

    शबाब आया है पैदा रंग है रुख़्सार-ए-नाज़ुक से
    फ़रोग़-ए-हुस्न कहता है सहर होती है गुलशन में

    नहीं होता है मुहताज-ए-नुमाइश फ़ैज़ शबनम का
    अँधेरी रात में मोती लुटा जाती है गुलशन में

    मता-ए-दर्द-ए-दिल इक दौलत-ए-बेदार है मुझ को
    दुर-ए-शहवार हैं अश्क-ए-मोहब्बत मेरे दामन में

    न बतलाई किसी ने भी हक़ीक़त राज़-ए-हस्ती की
    बुतों से जा के सर फोड़ा बहुत दैर-ए-बरहमन में

    पुरानी काविशें दैर-ओ-हरम की मिटती जाती है
    नई तहज़ीब के झगड़े हैं अब शैख़-ओ-बरहमन में

    उड़ा कर ले गई बाद-ए-ख़िज़ाँ इस साल उस को भी
    रहा था एक बर्ग-ए-ज़र्द बाक़ी मेरे गुलशन में

    वतन की ख़ाक से मर कर भी हम को उन्स बाक़ी है
    मज़ा दामान-ए-मादर का है इस मिट्टी के दामन में
    Read Full
    Chakbast Brij Narayan
    हम सोचते हैं रात में तारों को देख कर
    शमएँ ज़मीन की हैं जो दाग़ आसमाँ के हैं

    जन्नत में ख़ाक बादा-परस्तों का दिल लगे
    नक़्शे नज़र में सोहबत पीर-ए-मुग़ाँ के हैं

    अपना मक़ाम शाख़-ए-बुरीदा है बाग़ में
    गुल हैं मगर सताए हुए बाग़बाँ के हैं

    इक सिलसिला हवस का है इंसाँ की ज़िंदगी
    इस एक मुश्त-ए-ख़ाक को ग़म दो-जहाँ के हैं
    Read Full
    Chakbast Brij Narayan

Similar Writers

our suggestion based on Chakbast Brij Narayan

Similar Moods

As you were reading Terrorism Shayari Shayari